भोजपुरी पहले काफी कम ही सुना और देखा जाता था, लेकिन अब भोजपुरी का भी अपना क्रेज चल चुका है। सोशल मीडिया पर भी एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने पर डांस वीडियो वायरल हुआ करते हैं। रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव पवन सिंह जैसे दिग्गज कलाकार ने भोजपुरी से ही अपने करियर की शुरुआत की और आज लोगों के दिलों में राज करते हैं।
इनके गाने रिलीज होते ही लोगों के जुबान पर रह जाते हैं और लोग उस पर डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का सिलसिला जारी कर देते हैं। वैसे इनके गानों का ट्रेंड अब भारत से निकलकर विदेशों में भी पहुंच रहा है। जहां लोग भोजपुरी को काफी पसंद कर रहे हैं और इनके गानों पर डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।
हाल ही में भोजपुरी का एक गाना राजा जी खून कई द…. रिलीज हुआ है। जिसे शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने पर अभिनेत्री नीलम गिरी ने डांस किया है। सोशल मीडिया पर भी नीलम गिरी के डांस के ठुमको का नजारा देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देखेंगे कि नीलम गिरी अपने ठुमके से आग लगा रही हैं।
देखें वीडियो –
अब इसी गाने पर देसी भाभी भी आग लगाती हुई नजर आ रही है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नीलम साड़ी पहनकर ठुमके लगा रही हैं। उनके जोरदार ठुमको से सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। ऊपर से भाभी जी का रेड साड़ी लोगों के दिलों में तपन पैदा कर दे रही है। भाभी जी के इस तपन भरे डांस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @Neelam Giri से शेयर किया गया है। इस वीडियो में नीलम गिरी ने सबका दिल मोह लिया है। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जिसे 65000 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।